गरोठ। उपखंड में रास्तों की समस्या के निराकरण के लिए चलाए जा रहे ‘राहगीर अभियान’ के प्रथम चरण की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत आज से मौके पर पहुंचकर रास्तों का निरीक्षण एवं चिन्हांकन किया जा रहा है तथा किसानों एवं जनप्रतिनिधियों को अभियान की जानकारी दी जा रही है।
गरोठ एसडीएम राहुल चौहान द्वारा ग्राम कुरावन एवं बनी (तहसील शामगढ़) में पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की समस्याओं का समाधान कर सुगम मार्ग उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन और किसानों को राहत मिल सके।