BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2026, 1:32 pm
KHABAR : एमपी हाईकोर्ट की बड़ी पहल, पहाड़ों को अतिक्रमण और उत्खनन माफिया से बचाने उठाया कदम, अस्तित्व पर संकट करार देते हुए संरक्षित करने का आदेश, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बड़ी पहल की है। पहाड़ों को अतिक्रमण और उत्खनन माफिया से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, कोर्ट ने “अस्तित्व पर संकट” करार देते हुए पहाड़ों को संरक्षित करने का आदेश दिया है। ग्वालियर और उसके आसपास की पहाड़ियों पर सिटी फॉरेस्ट बनाया जाएगा।


एमपी हाईकोर्ट ने ग्वालियर में पहाड़ों को अतिक्रमण और उत्खनन माफिया से बचाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान HC ने गुढ़ा समेत आसपास की अन्य पहाड़ियों को संरक्षित करने का सख्त आदेश दिया है। यह फैसला “अस्तित्व पर संकट” को देखते हुए लिखा गया है।


HC ने कही ये बात
कोर्ट ने कहा कि पहाड़ों से हरियाली खत्म होने से ग्वालियर के हीट जोन बनने का खतरा, पहाड़ियों का क्षरण पर्यावरण और तापमान पर सीधा असर डाल रहा है। अब ग्वालियर और उसके आसपास की पहाड़ियों पर सिटी फॉरेस्ट बनाया जाएगा। वहीं सिटी फॉरेस्ट के क्रियान्वन के लिए हाईकोर्ट ने कमेटी बनाने का भी निर्देश दिया है।


कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी-15 दिन में बैठक कर समीक्षा
यह कमेटी कलेक्टर की अध्यक्षता में बनाई जाएगी। जिसमें कलेक्टर के अलावा SP, नगर निगम कमिश्नर, खनन विभाग, कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ, आयुर्वेद विशेषज्ञ, पशु चिकित्सक, वन अधिकारी और एएजी विवेक खेड़कर के साथ ही एडवोकेट रविंद्र दीक्षित समन्वयक शामिल किए गए है। यह कमेटी 15 दिन में बैठक कर समीक्षा करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE