BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2026, 1:33 pm
BIG NEWS : मैहर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मां शारदा के किए दर्शन, बोले-समय पर होगा पूरा निर्माण, धार्मिक स्थलों के विकास में कोई कमी नहीं होगी, पढे़ खबर 

Share On:-

मैहर। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज बुधवार सुबह रेवांचल एक्सप्रेस से मैहर पहुंचे। उन्होंने त्रिकूट पर्वत स्थित मां शारदा देवी मंदिर में विधिवत दर्शन, पूजन और अर्चना की।


इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उनके साथ विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार और भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


मंत्री बोले-मैहर प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में उभरेगा
दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने मां शारदा लोक परियोजना पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है और यह परियोजना तय समयसीमा में पूरी होगी। उनके अनुसार, इसके पूर्ण होने के बाद मैहर देश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा।


अवैध निर्माण पर सख्ती और चुनाव में जीत का दावा
मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों का व्यवस्थित विकास किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि मां शारदा लोक में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके अलावा, मंत्री ने प्रदेशभर में हो रहे अवैध निर्माणों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

आगामी पांच राज्यों के चुनावों को लेकर भी उन्होंने विश्वास व्यक्त किया। मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है और अधिकांश राज्यों में पार्टी की सरकार बनने जा रही है। दर्शन कार्यक्रम के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सतना के लिए रवाना हो गए, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE