मुरैना। रेलवे स्टेशन पर उतरते ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रथम मुरैना आगमन को लेकर बुधवार सुबह से ही शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
इसके पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे।वही इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहां की पहली बार मुरैना में आया हूं,यह सभी कार्यकर्ताओं ने सांसद और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में स्वागत किया है, प्रदेशअध्यक्ष होने के नाते उनका स्वागत करता हु,भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी के निर्माण में सहयोग करता है।
वही रेत माफिया के द्वारा की गई घटना को लेकर कहा घटना दुखद भी हैं और निंदनीय हैं,में मुख्यमंत्री जी से बात करूंगा और घटना होती है तो इस पर अंकुश भी लगना चाहिए, वहीं दूसरे सवाल पर कहा कि माफिया के पक्ष में मंत्रियों के सवाल आते हैं,,कहा कि मेरे जानकारी में नहीं हैं अगर ऐसी घटना होती है तो कसावट करने का काम करेंगे।