खरगोन। जिले के बिकनगाँव के बमनाला इलाके में सोमवार की सुबह अफरा‑तफरी मच गई, जब दो युवकों को गांववासियों ने भैंसों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बमनाला के किसान जितेन्द्र सिंह तंवर के पशुओं के बाड़े में ग्रामीणों ने सावन (पितादृगोलू साल्वे, कहार) तथा हरिओम (पितादृकाशीराम, बंजारा) को भैंसों के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते देखा।
यह देख ग्रामीणों में रोष फैल गया और उन्होंने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपियों के हाथ बांधकर उन्हें फूल माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन के रूप में गांव में जुलूस निकाला और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर गांव पुलिस चौकी से जवान मौके पर पहुंचे। करीब 200 मीटर तक ग्रामीणों के साथ आरोपियों को पुलिस चौकी तक लाया गया, जहां आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।