BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2026, 3:01 pm
NEWS : चित्तौड़ प्रीमियर लीग, याराना सुपर इलेवन क्वार्टर फाइनल में पहुँची, रोमांचक मुकाबले में देशी इलेवन को हराया, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए लीग मुक़ाबले में याराना सुपर इलेवन ने देशी इलेवन को हरा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।


समिति उपाध्यक्ष राजकुमार सुवालका ने बताया कि मंगलवार को आमंत्रित अतिथियों का भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने हाथ मिलाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। खेले गए पहले मैच में देशी इलेवन ने आरके स्टार टीम को आसानी से हराया। देशी इलेवन के प्रशान्त विस्नॉय ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 65 रन और मलिक बिलाल ने 68 रन का योगदान देते हुए टीम का स्कोर 10 ओवर में 150 रनों तक पहुँचाया। आरके स्टार की पूरी टीम 60 रनों पर सिमट गई।


दूसरे मैच में याराना सुपर इलेवन ने आरके स्टार को हराया। अंतिम लीग मैच देशी इलेवन और याराना सुपर इलेवन के मध्य हुआ जिसने याराना सुपर इलेवन ने रोमांचक मुकाबले में देशी इलेवन को 14 रनों से हराया। याराना सुपर इलेवन ने 10 ओवर में 132 रन बनाये। सर्वाधिक शाहरुख ने 56 और सागर पटेल ने 42 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देशी इलेवन ने भी अच्छी शरूआत की किंतु निरंतर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम 10 ओवर में 118 रन ही बना सकी। सबसे खास बात यह रही कि दोनों टीमों में आईएसपीएल स्टार प्लेयर भी खेलने उतरे और जमकर चोके और छक्के लगाए जिससे दर्शकों में उत्साह देखा गया और देर रात तक मैच का आनंद लिया।


मुख्य अतिथि न्यायाधीश हर्ष अरोड़ा ने समिति के सदस्यों को और खिलाड़ियो को ऐसे ही प्रतियोगिता करने के लिए कहा और खेल को बढ़ावा देने की बात कही।


विशिष्ट अतिथियों में मनोज सोनी, राजकुमार कुमावत ने कहा की वे हर वर्ष इस प्रतियोगिता को देखने आते रहते है और चित्तौड़गढ़ में इस बार प्रतियोगिता उच्च स्तरीय है जिसमें भारत से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है यह चित्तौड़ के खिलाड़ियो व चित्तौड़ निवासियो के लिए गर्व की बात है। समिति अध्यक्ष सत्यनारायण विजयवर्गीय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी के सहयोग से भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट कार्यक्रम करने की बात कही।


कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश हर्ष अरोड़ा, विश्व हिन्दू परिषद प्रांत गौसेवा सहप्रमुख मनोज सोनी, जिला मंत्री शेखर सोनी, हिंदू जागरण मंच प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार कुमावत,जिला सहसंयोजक विजय माली, जिला कार्यकारिणी सदस्य गोविंद इनाणी, नगर संयोजक केशव कालानी, सह संयोजक दीपक राजोरा, शिव सेना अध्यक्ष गोपाल वेद सहित प्रतियोगिता संयोजक भेरूलाल शर्मा,सह संयोजक अमन गौड़, सचिव प्रशांत चौधरी, मुकेश सेन, राजकुमार सुवालका, पिंटू शर्मा, उदय अहीर, मुकेश शर्मा, एकलव्य शर्मा, अनिल कसेरा, शुभम पालीवाल, राजकुमार नटराज, महेंद्र सिंह, विकास सैनी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE