BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2026, 3:28 pm
KHABAR : चिल्हारी में ग्राम विकास समिति की समीक्षा बैठक संपन्न, जल संरक्षण और सरकारी योजनाओं पर जोर, पढे़ खबर 

Share On:-

उमरिया। मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिल्हारी पंचायत भवन में बुधवार दोपहर को ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला समन्वयक रविन्द्र शुक्ला के निर्देश और ब्लॉक समन्वयक महेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।


बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करने और ‘भारत माता की जय, वंदे मातरम’ के जयकारों के साथ किया गया। ब्लॉक समन्वयक महेंद्र सिंह ने समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार की। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान, दीवार लेखन अभियान, स्कूल चले अभियान और स्वच्छता अभियान सहित ग्राम के विकास पर विशेष चर्चा हुई।


महेंद्र सिंह ने उपस्थित सदस्यों से अपील की कि वे जल गंगा संवर्धन अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता निभाएं और जल संरक्षण का कार्य सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्होंने कहा कि ग्राम में ऐसे पात्र व्यक्ति जो केंद्र एवं राज्य सरकार की हितग्राही योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें चिन्हित कर शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।


इस अवसर पर पूर्व सरपंच दिनेश प्रसाद कोल, रामलाल चौधरी, अमृतलाल जायसवाल, प्रशांत सोनी, परामर्शदाता अन्नपूर्णा सोनी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिल्हारी अध्यक्ष राजर्षि मिश्रा, सचिन भैयादयाल साहू, भाग्यश्री साहू, प्रयाग बर्मन, दिलीप सेन, अरविंद नापित, मोहम्मद समद, ओमप्रकाश तिवारी, संदीप काछी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिल्हारी के अध्यक्ष राजर्षि मिश्रा ने की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE