BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2026, 3:35 pm
NEWS : विद्यालयों के अवकाशों में की गई कटौती को वापस लेने की मांग, सीएम के नाम शिक्षक संघ सियाराम ने सौंपा ज्ञापन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शिक्षा विभाग के द्वारा जारी शिविरा पंचांग सत्र 2026-27 में विद्यालयों के अवकाशों में की गई कटौती के आदेश को वापस लेने की मांग लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) द्वारा बुधवार 8 अप्रेल को मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी चित्तौड़गढ़ को ज्ञापन सौंपा।


सभाध्यक्ष अफसार खान ने बताया कि बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी शिविरा पंचांग में विद्यालयों के अवकाशों में जो कटौतियाँ की गई वह न तो व्यवहारिक है और न ही न्याय संगत है। इन कटौतियों से शिक्षकों में भारी असंतोष है। उन्होंने बताया कि संस्थाप्रधान के अधिकृत अवकाश दो दिवस का ही रखे जावे तथा ग्रीष्मावकाश में दस दिवस की कटौती को समाप्त किया जावें। यदि शिक्षा विभाग 10 दिवस की कटौती को यथावत रखना चाहता है, तो कटौती के बदले 10 दिवस का शिक्षकों को उपार्जित अवकाश दिलवाया जावे। इससे पूर्व भी संगठन द्वारा मांग की गई किन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई। अपने इस आन्दोलन के चलते संगठन द्वारा मंगलवार 7 अप्रेल को शिक्षकों द्वारा कार्य स्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट भी किया गया। मुख्यमंत्री से इस अव्यवहारिक आदेश को तुरन्त वापिस लेने हेतु शिक्षा विभाग को निर्देशित करने की मांग की गई।


ज्ञापन के दौरान अध्यक्ष सुरेश खोईवाल, महामंत्री लोकेश व्यास, राम खिलाड़ी, प्रहलाद लाल सालवी, सौरभ व्यास, मनीष ओझा, देवाराम पटेल, रमेश गिरी गोस्वामी, हितेश कुमार सिंधी, दिनेश कुमार यादव, राजेंद्र सुखवाल, उदय लाल मीणा, बंशी लाल कुम्हार, लादू लाल खटीक, आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE