चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा प्रदेश के किशोर विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित एक अभिनव और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार“ (रूपांतरणकारी मंगलवार) के तहत दूसरे दिन भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के सचिव सुनील कुमार गोयल के नेतृत्व में आदित्य बिड़ला पब्लिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावा में बच्चों को साइबर अवेयरनेस के बारे में जागरूक किया एवं इस अभियान से संबंधित बच्चों की जो भी शिकायत थी उनका भी सरल भाषा में निराकरण किया। इस दौरान आदित्य बिड़ला विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सचिव गोयल से साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी ली गई जिसके संबंध में बच्चों को विस्तार पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत द्वारा भी बच्चों को जागरूक किया एवं समस्या का निराकरण किया। “ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार“ (रूपांतरणकारी मंगलवार) कार्यक्रम के दूसरे दिन भी जिला मुख्यालय पर नव नियुक्त प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों के द्वारा एवं समस्त ताल्लुकाओं में स्थित विद्यालयों में “साइबर सुरक्षा, संरक्षण और न्याय तक पहुंच“ के संबंध में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।