BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2026, 4:39 pm
BIG NEWS : तीन सिस्टम एक्टिव, प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों के लिए जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता, 11 अप्रैल से नया सिस्टम दिखाएगा असर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के ऊपरी हिस्से में सक्रिय तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवातीय तंत्र) के असर से एमपी के कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली है, वहीं बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आज बुधवार को भोपाल, शिवपुरी, उज्जैन, रतलाम, इटारसी, छतरपुर और रायसेन में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। वहीं नीमच में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और मौसम ठंडा बना रहा।

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट- 
मौसम विभाग (आईएमडी) भोपाल के अनुसार ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

11 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम- 
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका असर मध्यप्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। इसके चलते आने वाले दिनों में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। 

तेज आंधी का भी अलर्ट- 
प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि कई क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई, फिर भी ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज धूप के बावजूद वातावरण में ठंडक बनी रही।

जीरन क्षेत्र में बेमौसम बारिश, किसानों पर पड़ी भारी
नीमच जिले के जीरन और आसपास के इलाकों में मंगलवार शाम अचानक मौसम बदला। दिनभर की उमस और तेज धूप के बाद धूल भरी ठंडी हवा चली और बिजली की कड़क के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से जहां वातावरण में ठंडक घुल गई और तापमान गिरकर अधिकतम 30 डिग्री व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं किसानों के लिए यह मुसीबत बन गई।

मौसम विभाग के अनुमान से बढ़ी चिंता- 
विशेषज्ञों का मानना है कि यह नमी जमीन के लिए फायदेमंद है, लेकिन वर्तमान फसलों के नुकसान की भरपाई करना मुश्किल होगा। मौसम विभाग के ताजा अनुमान ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है, क्योंकि आगामी दिनों में भी बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE