नीमच। जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026-27 (1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027) के लिए शेष रही 25 मदिरा दुकानों का निष्पादन 9 अप्रैल को ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन के माध्यम से किया जाएगा।
ई-टेंडर प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड करने और ऑफर सबमिट करने की तिथि 8 अप्रैल 2026 प्रातः 9 बजे से 9 अप्रैल 2026 दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद ई-टेंडर कम ऑक्शन के प्रपत्र 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:05 बजे से खोले जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक जिला आबकारी कार्यालय, नीमच से संपर्क कर सकते हैं।