मंदसौर। जिले में राजस्व प्रकरणों के प्रभावी और त्वरित निराकरण को लेकर कलेक्टर अदिति गर्ग लगातार सक्रिय रूप से मॉनिटरिंग कर रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने धुंधडका स्थित नायब तहसीलदार न्यायालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रकरणों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर देते हुए कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।