बड़वानी। जिले के अंजड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहिपुरा में भूकंप के झटके आज बुधवार 12 बजकर 48 मीनट पर महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 नापी गई है, वहीं इंदिरा सागर पावर स्टेशन की भूकंप वैधशाला मैं यह कंपन दर्ज हुआ है, लगभग 2 मिनट तक धरती कांपने की बात बताई जा रही है वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेब साईट में भी आज 12 बजकर 48 पर भूकंप की तीव्रता दर्ज की गई है, इधर जिले के मोहिपुरा में ग्रामीणों ने भुकंप के झटके महसूस किए और वह डरे सहमें अपने घरों से बाहर निकल पड़े हैं।