BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2026, 6:48 pm
KHABAR : पहले 6 साल अहम, पोषण पखवाड़ा 9 से 23 अप्रैल तक, बच्चों के मस्तिष्क विकास पर फोकस, रैलियां, कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पोषण अभियान के तहत जिले में 9 से 23 अप्रैल 2026 तक आठवां पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की अंकिता पंड्या ने बताया कि इस वर्ष पखवाड़े की मुख्य थीम “जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास” है। वैज्ञानिक दृष्टि से मानव मस्तिष्क का लगभग 85 प्रतिशत विकास जन्म से 6 वर्ष की आयु तक हो जाता है, इसलिए इस अवधि में पोषण और देखभाल अत्यंत महत्वपूर्ण है।

पखवाड़े के दौरान गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव पूर्व जांच, संतुलित आहार, 0 से 3 वर्ष के बच्चों में संवाद व खेल के माध्यम से मस्तिष्क विकास, 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा, स्क्रीन टाइम में कमी तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने जैसी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अभियान के तहत रैलियां, पोषण संवाद, दादी-नानी के अनुभव साझा कार्यक्रम एवं खिलौना निर्माण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। सभी गतिविधियों की जानकारी पोषण अभियान के जनआंदोलन डैशबोर्ड पर दर्ज की जाएगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी विभागों और आमजन से इस अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE