BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2026, 7:02 pm
BIG REPORT : 200 बीघा में प्राकृतिक खेती, किसान का नवाचार बना चर्चा का विषय, कलेक्टर अदिती गर्ग ने किया खेत का निरीक्षण, बोली- रासायनिक खेती छोड़ें, जैविक अपनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिति गर्ग ने ग्राम कटक्या में किसान राजकुमार पोरस द्वारा की जा रही अमरूद की प्राकृतिक खेती का निरीक्षण किया और बायो कल्चर के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती पद्धतियों की सराहना करते हुए कहा कि बायो कल्चर के उपयोग से भूमि की उर्वरता बढ़ती है और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और जैविक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने की अपील की।

किसान राजकुमार पोरस ने बताया कि वे करीब 200 बीघा भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं, जिसमें लगभग 13 हजार अमरूद के पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने जीवामृत के उपयोग और उसकी प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की।

कलेक्टर ने खेत में तैयार किए जा रहे जीवामृत और बायो कल्चर की प्रक्रिया का अवलोकन किया। साथ ही नरवाई अपशिष्ट को मिट्टी में मिलाकर खाद बनाने और अमरूद के साथ लहसुन की मिश्रित खेती की सराहना की, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, एसडीएम तथा कृषि विभाग के अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE