BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2026, 7:34 pm
NEWS : सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों में कथक प्रस्तुतियां, चित्तौड़गढ़ संकुल ने विभिन्न विद्यालयों में स्पिक मैके के तत्वावधान में किया कार्यक्रम का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। स्पिक मैके के तत्वावधान में सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ संकुल द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुतियाँ विभिन्न विद्यालयों में दी जा रही हैं।

इसी क्रम में आज पहली प्रस्तुति महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रेम नगर में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सविता अमेरिया ने की। इस अवसर पर लीला चतुर्वेदी, चंदन वाला, वनिता काबरा, सोनू पोरवाल सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

दूसरी प्रस्तुति राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डगलाखेड़ा में आयोजित हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लीला चावला ने की। इस अवसर पर निधि शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, गोपाल त्रिपाठी एवं कल्पना शर्मा उपस्थित रहे।

दोनों स्थानों पर कलाकार अदिति भारद्वाज ने कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। समन्वयक दिनेश हसीजा ने बताया कि कार्यक्रम में “नमामि शमीशान निर्वाण रूपम” तथा “ऐसो हठिलो छैल गिरधारी बनवारी” जैसी रचनाओं पर प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर कथक की मूल मुद्राएँ, नियम तथा हस्त मुद्राओं का प्रशिक्षण भी दिया गया।

पूर्व चेयरपर्सन जे.पी. भटनागर ने बताया कि गुरुवार, 9 अप्रैल को प्रातः 9रू00 बजे किला रोड स्थित द्वारका प्रसाद काबरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरुषार्थी में तथा प्रातः 11रू15 बजे किले स्थित शहीद चंदनसिंह चौहान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग पर कथक कार्यशालाएँ आयोजित की जाएंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE