BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2026, 7:47 pm
NEWS : विकसित राजस्थान के तहत मुख्यमंत्री शहरी वार्ड अभियान के अंतर्गत छह वार्डों में वार्ड सभाएं आयोजित, नागरिकों ने दिए विकास एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सुझाव, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा “विकसित राजस्थान” के विजन को साकार करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री शहरी वार्ड अभियान के अंतर्गत बुधवार को शहर के छह वार्डों में वार्ड सभाओं का आयोजन किया गया।

अभियान के तहत वार्ड संख्या 1, 9, 12, 22, 34 एवं 42 में आयोजित सभाओं में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं विकास से जुड़े सुझाव प्रस्तुत किए।

सभाओं में आमजन से सड़क, नाली, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सुझाव प्राप्त किए गए। साथ ही वार्डों में सुझाव पेटिकाएं भी रखी गईं, जिनमें नागरिकों ने अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े सुझाव दर्ज कराए।

नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सभी सुझावों एवं आंकड़ों के आधार पर वार्डवार विकास की रूपरेखा तैयार कर मास्टर प्लान बनाया जाएगा, जिससे शहर के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास को गति मिल सके।

9 अप्रैल को भी आयोजित होंगी वार्ड सभाएं-
अभियान के अंतर्गत 9 अप्रैल 2026 को भी शहर के विभिन्न वार्डों में वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

इनमें वार्ड संख्या 2 – सामुदायिक भवन, सर्वोदय आश्रम (चंदेरिया), वार्ड संख्या 10 – नगर परिषद कार्यालय, वार्ड संख्या 13 – सामुदायिक भवन, कुंभा नगर, वार्ड संख्या 23 – सामुदायिक भवन, हाथी कुंड, वार्ड संख्या 35 – अटल सामुदायिक भवन, गांधीनगर तथा वार्ड संख्या 44 – मीरा मंच, देहली गेट में वार्ड सभाएं आयोजित होंगी।

नगर परिषद ने नागरिकों से इन सभाओं में भाग लेकर अपने क्षेत्र के विकास हेतु सुझाव एवं सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE