नीमच। जिले में किसान समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा आज 9 अप्रैल 2026 को विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने आरोप लगाया है कि गेहूं खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाने, समय पर तौल न होने, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा न मिलने तथा फसल बीमा की राशि के भुगतान में देरी के कारण किसान वर्ग परेशान है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तौल में देरी के कारण कई किसान सहकारी समितियों में डिफॉल्टर घोषित हो गए हैं, जिन्हें पुनः सही श्रेणी में शामिल किया जाए। साथ ही पराली जलाने के मामलों में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा नीमच-चीताखेड़ा-जीरन मार्ग के शीघ्र पुनर्निर्माण की भी मांग की गई है।
प्रमुख मांगें
गेहूं की सरकारी खरीदी शीघ्र प्रारंभ की जाए
डिफॉल्टर घोषित किसानों को पुनः नियमित श्रेणी में लाया जाए
ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए
फसल बीमा राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए
पराली जलाने पर दर्ज प्रकरण वापस लिए जाएं
नीमच-चीताखेड़ा-जीरन मार्ग का पुनर्निर्माण किया जाए
धरना-प्रदर्शन 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 12.30 बजे फोर जीरो भारत माता चौराहा, नीमच पर आयोजित होगा। इसके पश्चात कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आयोजकों ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।