चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गुरुवार को नगर विकास न्यास (यूआईटी) कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नरपतखेड़ी सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन भी किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा अनुपयोगी एवं निष्प्रयोज्य सामग्री के निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, भूमि अवाप्ति अधिकारी अंशुल आमेरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।