गरोठ। बोलिया में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने श्स्कूल चले अभियानश् के तहत ग्रामीणों और पालकों से संपर्क किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाकर उन्हें शिक्षा के अवसर प्रदान करना है।
शिक्षकों ने ग्रामीणों को समझाया कि शिक्षा बच्चों के भविष्य के लिए कितनी महत्वपूर्ण है और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इस पहल से उम्मीद है कि क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चे शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और स्कूलों में नामांकन बढ़ेगा।