BREAKING NEWS
BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2026, 3:13 pm
NEWS : अनुष्ठान आराधिका महासती डॉ कुमुद लता जी के सानिध्य में चित्तौड़गढ़ में अलौकिक अक्षयतृतीया पारणा महोत्सव, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान और श्री आदेश्वर पार्श्व सेवा ट्रस्ट रिठौला चौराहा के तत्वावधान में 20 अप्रैल अक्षय तृतीया पर्व पर अलौकिक पारणा महोत्सव को अनुष्ठान आराधिका महासती डॉ कुमुद लता जी , स्वर साम्राज्ञी साध्वी डॉ महाप्रज्ञा, वास्तु शिल्पी साध्वी डॉ पदम कीर्ति और विद्याभिलाषी साध्वी राज कीर्ति साध्वी मंडल का पावन सानिध्य मिलेगा। आयोजन की पुण्यशाली लाभार्थी सुशीला कंवर आक्या परिवार एवं आयोजकों द्वारा वृहदस्तरीय तैयारियां की जा रही है। 


वहीं अनुष्ठान आराधिका महासती डॉ कुमुद लता जी व साध्वीमंडल के सानिध्य में विभिन्न आध्यात्मिक आयोजन, अनुष्ठान निरंतर जारी है। इनमें शहर सहित आसपास  और देश के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है।


उल्लेखनीय है कि अनुष्ठान आराधिका महासती डॉ कुमुद लता जी के दर्शन की झलक और आशीष पाने के लिए श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा जा रहा है। 


अनुष्ठान आराधिका महासती डॉ कुमुद लता, स्वर साम्राज्ञी साध्वी डॉ महाप्रज्ञा, वास्तु शिल्पी साध्वी डॉ पदम कीर्ति और विद्याभिलाषी साध्वी राज कीर्ति साध्वी मंडल के शहर में व्यस्ततम प्रवास के बीच धर्म आराधना की गंगा प्रवाहित हो रही है।


बलवंत बाघमार, नरेंद्र पोखरना, अर्पित बोहरा, पवन खटोड़, अनिल ईनाणी, अतुल सिसोदिया, राजेंद्र सुराणा, प्रदीप बोहरा, फतह लाल भड़कात्या, रवि वीरानी, किरण डांगी व राजेश सेठिया सहित कई गुरुभभक्तों ने महोत्सव की तैयारियों की जानकारी देते बताया कि आयोजन को अलौकिक व ऐतिहासिक बनाने में सकल समाज और गुरुभक्त तैयारियों में जुट हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE