नीमच। अन्नपूर्णा सेवा न्यास नीमच के तत्वावधान प्राकृतिक आयुर्वेदिक, एक्यूप्रेशर, सुजोक चिकित्सा शिविर का 10 दिवसीय आयोजन 10 अप्रैल से 19 अप्रैल तक किया जाएगा।
अन्नपूर्णा सेवा न्यास के संयोजक व पूर्व नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन बताया कि शिविर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तथा दोपहर 3 से सायं 5.30 बजे तक अन्नपूर्णा सेवा न्यास कार्यालय किशोर व्हील के सामने अंबेडकर मार्ग पर आयोजित होगा।
अन्नपूर्णा सेवा न्यास के अध्यक्ष श्रीराम गोडबोले व सचिव प्रकाश मंडवारिया ने बताया कि इस शिविर में शिव आरोग्य प्राकृतिक चिकित्सा सेवा संस्थान रायसिंह नगर जिला गंगानगर राजस्थान के डॉ. गुलाबराम (एमडी एक्यूप्रेशर सुजोक विशेषज्ञ) और उनकी टीम द्वारा सेवाएं दी जाएगी। शिविर में सर्वाईकल, माईग्रन, पीठ, पसलियों और घुटनों का दर्द, हाथों में कम्पन, थायरायडय स्लीप डिस्क, फ्रोजन शोल्डर, चक्कर आना, साइटिका दर्द, धरण, गैस, कब्ज, सिरदर्द, गठिया, बवासीर, गुर्दे की पथरी, बच्चों का रात्रि में बिस्तर गीला करना, तोतला बोलना, हकलाना, एड़ी में दर्द, मोटापा, बीपी का कम-ज्यादा होना, नाभी का खिसकना, लकवा, शुगर(एक वर्ष पुरानी) सांस की तकलीफ आदि का उपचार किया जाएगा। साथ ही समस्त प्राकृतिक चिकित्सा की विधाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। शिविर में इलाज विधि एक्यूप्रेशर, सुजोक थैरेपी, वैक्यूम थैरेपी, चुम्बकीय थैरेपी, योग साधना व विदेशी मशीनों द्वारा उपचार किया जा रहा है।