मंदसौर। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत दलौदा थाना पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो अपहृत नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब किया है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल तथा एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शुभम व्यास के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
छोटी सादड़ी (राजस्थान) से बरामद-
जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 को एक नाबालिग बालिका के अपहरण की रिपोर्ट थाना दलौदा में दर्ज की गई थी। प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की। टीम ने मुखबिरों एवं परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर तलाश करते हुए राजस्थान के छोटी सादड़ी क्षेत्र से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
टीम का सराहनीय योगदान-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शुभम व्यास, उपनिरीक्षक राधेश्याम पंवार, आरक्षक अनिल आर्य, युवराज सिंह, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी पाटीदार, आशा कुमावत, महिला आरक्षक राखी गुर्जर एवं रीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।