खरगोन। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में हो रही देरी,अधूरी पड़ी सिंचाई परियोजनाओं और अवैध शराब की बिक्री को लेकर कांग्रेस ने हल्ला बोला है। जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन से पूर्व रैली में किसानों को लूटना बन्द करो, अवैध शराब बिक्री बन्द करो जैसा नारा बुलंद किया।
ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं खरीदी की तारीखों को बार-बार बढ़ाने के कारण किसानों को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। जिस किसान, लाडली बहना ओर आम जनता म वोट से सरकार बनी वही जनता आज इस सरकार से त्रस्त है। किसान, महिला, व्यापारी विरोधी इस सरकार में हर वर्ग परेशान है। धरना प्रदर्शन में विधायक सचिन यादव ने कहा जिले में लगभग 9 लाख क्विंटल गेहूं खुले बाजार में 1800 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बेचा गया, जबकि इसका समर्थन मूल्य 2625 रुपये था, जिससे किसानों को प्रति क्विंटल 500 रुपये से अधिक का नुकसान हुआ, जो कुल 45 करोड़ रुपये बैठता है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि सरकार ने 28 मार्च को किसानों को डिफाल्टर घोषित कर दिया, हमारी मांग है कर्ज चुकाने की तारीख बढाई जाय। हमारी सरकार ने रिन माफी योजना से किसानों को राहत दो थ। रवि जोशी ने इंदिरासागर, नागलावाड़ी, पिपरी माइक्रो सहित कई बड़ी सिंचाई परियोजनाओं के अधूरी होने और उनमें भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं, जिससे किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिलाध्यक्ष रवि नाइक ने कहा , सनावद, बेड़िया और खरगोन में अधिकारियों और शराब ठेकेदारों की मिलीभगत से गांव-गांव में अवैध शराब बिकने से जनता परेशान है।