सरवानिया महाराज/नीमच। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को नीमच जिले में आम आदमी पार्टी द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. राजू पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10.30 बजे नेहरू बाल उद्यान मेसी शोरूम के पास स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर परिचर्चा एवं संवाद सभा का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही उनके विचारों और योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। पार्टी ने सभी अंबेडकर प्रेमियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।