BREAKING NEWS
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2026, 6:01 pm
BIG NEWS : रामपुरा में कांग्रेस को झटका, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन, सम्राट दीक्षित के आने से बीजेपी संगठन को मिलेगी मजबूती, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

रामपुरा/मनासा। क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब रामपुरा के वरिष्ठ नेता एवं ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सम्राट दीक्षित ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय दीक्षित ने भाजपा की रीति-नीति और केंद्र सरकार के नेतृत्व से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया।

भाजपा में शामिल होने के अवसर पर सम्राट दीक्षित ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रदेश की भाजपा सरकार की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित हैं। साथ ही मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू की विकासोन्मुख सोच और क्षेत्र में हो रहे कार्यों ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा प्रभारी सुभाष पटेल एवं जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल की उपस्थिति में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर नेताओं ने फूल-माला पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दीक्षित के भाजपा में शामिल होने से रामपुरा एवं आसपास के क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE