BREAKING NEWS
BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<     BIG NEWS : सरकारी स्कूल में लाखों की चोरी का खुलासा,.. <<     BIG NEWS : महिला सुरक्षा के लिए चित्तौड़गढ़ पुलिस का.. <<     कसरावद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कबाड़ से.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में कुदरत का कहर, इस गांव में.. <<     BIG NEWS : 41 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद सब.. <<     BIG NEWS : 10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी सहित तीन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: मैदान छीना तो सड़क बनेगी पिच! खिलाड़ियों.. <<     भक्तिमय हुआ खरदौन कला,लक्ष्मी नारायण मंदिर.. <<     HOROSCOPE TODAY : अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2026, 1:34 pm
KHABAR : नीमच में देखा गया नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण, प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को बताया राष्ट्र निर्माण की शक्ति, बोले- जन धन योजना से महिलाओं को मिला आर्थिक सशक्तिकरण, भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में रही कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। महिला सशक्तिकरण की दिशा में देशभर में चल रहे प्रयासों के बीच नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तपोभूमि, नीमच में उत्साह और जोश के साथ देखा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रमुख शक्ति बताते हुए कहा कि उनकी सरकार ने हर योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले अधिकांश महिलाएं बैंकिंग व्यवस्था से दूर थीं, लेकिन जन धन योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ा गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। पिछले 11 वर्षों में लगभग 10 करोड़ महिलाओं का स्वयं सहायता समूहों से जुड़ना इस बदलाव का प्रमाण है। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान में महिलाओं की अग्रणी भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें देश की आर्थिक शक्ति का मजबूत स्तंभ बताया।

महिला सुरक्षा के विषय में भी उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए हैं।

नीमच में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव, मोहन सिंह राणावत सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अवंतिका जाट, किरण शर्मा, छाया जायसवाल, निलेश पाटीदार, ममता सोनी, रेखा धाकड़, मंजू भील सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।

उल्लेखनीय है कि 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा प्रस्तावित है, जिसे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE