देवास। कन्या भ्रूण हत्या की बातचीत से जुड़ा डॉक्टर का वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पर विधायक गायत्री राजे पवार ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के संकल्प के साथ काम कर रही है और ऐसे घिनौने कृत्य किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
विधायक पवार ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी डॉक्टर इस तरह के अवैध कार्यों में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मामले की गहन जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।