देवास। कन्या भ्रूण हत्या से जुड़ी बातचीत का एक और वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। सोमवार को विभाग की टीम विनायक हॉस्पिटल पहुंची, जहां संबंधित डॉक्टर से चर्चा कर मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।
स्वास्थ्य अधिकारी मनीषा मिश्रा ने बताया कि लगातार इस तरह के वीडियो सामने आने के बाद टीम द्वारा गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले शहर के श्री राम नर्सिंग होम की संचालिका चारु तिवारी का वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम को सील कर लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की थी।
अब विनायक हॉस्पिटल के डाक्टर का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है और जांच प्रक्रिया जारी है।