नीमच। भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नीमच एवं जिला कांग्रेस अजा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू लोक्स, ओम दीवान एवं अजा विभाग जिला अध्यक्ष राकेश जवारिया ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को गांधी भवन में किया जाएगा।
सुबह 11 बजे बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके पश्चात संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इसके बाद गांधी भवन से भव्य रैली निकाली जाएगी, जिसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। रैली अंबेडकर सर्कल पहुंचकर संपन्न होगी, जहां बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।