BREAKING NEWS
भक्तिमय हुआ खरदौन कला,लक्ष्मी नारायण मंदिर.. <<     HOROSCOPE TODAY : अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे.. <<     BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2026, 10:58 am
KHABAR : गौमाता की सुरक्षा के दावे खोखले, शहडोल में कचरा और बायो-वेस्ट बना गौवंश के लिए मौत का जाल, ये है बड़ी लापरवाही, पढे़ दिपक कुमार गर्ग की खबर 

Share On:-

शहडोल। एक ओर देशभर में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज हो रही है, गौ संरक्षण को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में लापरवाही का ऐसा खतरनाक मंजर सामने आया है, जहां गौवंश कचरे और बायो-वेस्ट के बीच जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।


जिले के धनपुरी नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत बंद पड़ी बैगा माइंस के पास खुले में भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा डंप किया जा रहा है। इस कचरे में प्लास्टिक पन्नियां, अस्पताल का बायो-वेस्ट, इस्तेमाल की गई सिरिंज और अन्य खतरनाक सामग्री शामिल है। भोजन की तलाश में यहां पहुंच रहे गौवंश इन जहरीले अवशेषों को खा रहे हैं, जो उनके लिए जानलेवा साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कचरा नगरपालिका धनपुरी द्वारा खुले में फेंका जा रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग का बायो-वेस्ट भी यहीं डंप किया जा रहा है। इसके साथ ही लापरवाही भी सामने आई है, जिससे यह समस्या और गंभीर होती जा रही है। तीनों विभागों की अनदेखी ने हालात को विकराल बना दिया है।


अभी हाल ही में अमलाई ओपन कास्ट माइंस क्षेत्र में केमिकल युक्त पानी पीने से 8 से अधिक गौवंशों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था, लेकिन इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं दिख रहा। अब बैगा माइंस के पास फैलता कचरा एक और बड़े हादसे की चेतावनी दे रहा है।


स्थानीय नागरिकों, गौ रक्षकों और पशु प्रेमियों ने प्रशासन से तत्काल सफाई, जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई और गौवंश की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।


वहीं म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहडोल के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि वीडियो प्राप्त होने के बाद संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE