BREAKING NEWS
BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<     BIG NEWS : सरकारी स्कूल में लाखों की चोरी का खुलासा,.. <<     BIG NEWS : महिला सुरक्षा के लिए चित्तौड़गढ़ पुलिस का.. <<     कसरावद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कबाड़ से.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में कुदरत का कहर, इस गांव में.. <<     BIG NEWS : 41 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद सब.. <<     BIG NEWS : 10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी सहित तीन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: मैदान छीना तो सड़क बनेगी पिच! खिलाड़ियों.. <<     भक्तिमय हुआ खरदौन कला,लक्ष्मी नारायण मंदिर.. <<     HOROSCOPE TODAY : अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे.. <<     BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2026, 11:35 am
KHABAR : आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़ा आयोजित, महिलाओं को दिया स्वास्थ्य व पोषण का संदेश, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान, संतुलित आहार पर जोर, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जीरन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान वार्ड क्रमांक 11A से 15 तक संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर सुनीता राठौर, सपना कसेरा, संतोष कुंवर, निर्मला तावरे, कंचन अहिरवार, सीमा धाकड़, सीमा कसेरा, श्वेता जाधव, पुष्पा राव, विनोदिता गेहलोत, कौशल्या अहिरवार एवं प्रीतम व्यास सहित कई महिलाएं, किशोरी बालिकाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

इस दौरान महिलाओं को किचन गार्डन, संतुलित आहार एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही खाद्य सामग्री के सही उपयोग और पौष्टिक आहार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में पोषण आहार से जुड़े विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे महिलाओं को व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। अंत में उपस्थित महिलाओं को संतुलित आहार अपनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया गया।

बताया गया कि पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मनाया जा रहा है, जिसके तहत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE