BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: मैदान छीना तो सड़क बनेगी पिच! खिलाड़ियों.. <<     भक्तिमय हुआ खरदौन कला,लक्ष्मी नारायण मंदिर.. <<     HOROSCOPE TODAY : अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे.. <<     BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2026, 12:49 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किया नमन, बोले- बाबा साहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। भारत रत्न श्रद्धेय डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने बाबा साहेब को भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के महान पुरोधा बताया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के महान पुरोधा थे। शिक्षा और समानता के माध्यम से उन्होंने महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को नई दिशा दी। समता, न्याय और अधिकारों पर आधारित सशक्त भारत की जो नींव उन्होंने रखी, वह आज भी राष्ट्र निर्माण का पथ प्रशस्त कर रही है।”


सीएम यादव ने आगे कहा कि वंचितों, शोषितों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए डॉ. अंबेडकर का संघर्ष और उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बाबा साहेब के आदर्शों को आगे बढ़ाने और समाज के हर वर्ग को समान अधिकार देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE