नीमच। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आम आदमी पार्टी द्वारा जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर अंबेडकर सर्कल पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा संविधान की उद्देशिका का वाचन कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहेब ने विविधताओं से भरे भारत देश को एक मजबूत संविधान दिया, जो पूरे विश्व में अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संविधान के विपरीत कार्यों का विरोध करते हुए संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जीवन पर्यंत संविधान की रक्षा के लिए समर्पित रहेगा तथा बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात कर प्रदेश को प्रगति के मार्ग पर आगे ले जाने का संकल्प लेता है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. राजू पाल के नेतृत्व में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल, बालचंद वर्मा, डॉ. राजू पाल, सत्यनारायण ओझा, रमेश गुर्जर, इब्राहिम पठान, पार्षद भेरूलाल भील, नरेंद्र पाटीदार, चंदेल पटेल, भगतराम भाणेज, बाबूलाल गायरी, शबनम कुरैशी, उदयलाल अग्रवाल, उपसरपंच उदेराम चौहान, लविश कनोजिया, भंवरलाल जबड़ा, चितरंजन गेहलोत, किसन कहार, राधाकिसन पाटीदार, अक्षय धनगर, जानकीलाल पाटीदार, कैलाश पंडित, राजेश मेघवाल, विकास मेघवाल, कंवरलाल गायरी, परसराम दायमा, त्रिलोक चंद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।