गरोठ/शामगढ़। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने दूरदर्शन कार्यालय, दिल्ली के सामने प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई के विरोध में शामगढ़ के गांधी चौराहा पर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शौकत मंसूरी की उपस्थिति रही। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋतिक पटेल एवं छात्र नेता मंथन धनोतिया ने किया।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष पंकज मुजावदिया, आरिफ बेग, मेहन्द्र पोरवाल, पवन पाण्डेय, बबलू मेव, शाज़िया खान, नीलेश संघवी, इकबाल शाह, गोरा पठान, हरिओम बैरागी, शहरुख पठान, गोपाल डिस्क वाले सहित अन्य कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।