नीमच। नगर के ग्वालटोली पुलिया क्षेत्र के समीप नवनिर्मित जैन आदिनाथ जिनालय में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर पधारे गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज साहब इन दिनों आराधना भवन में विराजमान हैं।
इसी दौरान समाजसेवी अशोक अरोरा एवं गोपाल गर्ग ने पहुंचकर गुरु चरण वंदना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने धार्मिक आयोजनों की जानकारी ली तथा क्षेत्र में वास्तुशास्त्र के अनुसार मार्बल मंदिर निर्माण की कार्ययोजनाओं पर आचार्य श्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर नवीन राठौर, मंगल राठौर एवं नागेश्वर पान भी उपस्थित रहे।