BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2026, 7:21 pm
KHABAR : नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा की पत्रकार वार्ता कल नीमच में, महिला अधिकारों पर विपक्ष के रवैये के विरोध में बीजेपी करेगी संवाद, कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कल शनिवार, 25 अप्रैल को दोपहर 4 बजे टाउन हॉल में आयोजित होगा।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 संसद के दोनों सदनों में पारित हुआ था। इस अधिनियम को वर्ष 2029 से लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में लागू करने हेतु सरकार द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। भाजपा का कहना है कि इस मुद्दे पर कांग्रेस एवं विपक्ष द्वारा नकारात्मक रवैया अपनाते हुए विरोध किया गया है, जो महिलाओं के अधिकारों के प्रति अन्याय है। भाजपा ने इस विरोध के खिलाफ महिलाओं की आवाज को मजबूत करने हेतु यह पत्रकार वार्ता आयोजित की है।

पत्रकार वार्ता को ये जनप्रतिनिधि संबोधित करेंगे-
जिला पंचायत मंदसौर अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवंतिका जाट, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जायसवाल। यह जानकारी भाजपा जिला नीमच मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE