BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2026, 10:22 am
BIG NEWS: नीमच की राजनीति में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: राजू नागदा मोड़ी को बीजेपी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी, लंबे संगठनात्मक अनुभव का मिला फल

Share On:-

नीमच जिले की राजनीति में एक बार फिर संगठनात्मक हलचल देखने को मिली है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने राजू नागदा मोड़ी को नीमच जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे लंबे समय से की गई संगठनात्मक मेहनत का परिणाम माना जा रहा है।

कहा जाता है कि “सब्र का फल मीठा होता है”, और इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए राजू मोड़ी को यह अहम दायित्व मिला है। राजू मोड़ी का राजनीतिक सफर किसी एक दिन का नहीं बल्कि लगभग दो दशकों से अधिक का संगठनात्मक अनुभव रहा है।

उनकी राजनीति की शुरुआत वर्ष 1997 में विद्यार्थी परिषद से हुई थी। इसके बाद उन्होंने लगातार पार्टी संगठन में विभिन्न स्तरों पर कार्य किया और अपनी सक्रिय भूमिका से पहचान बनाई। उन्होंने युवा मोर्चा में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई, साथ ही जावद जनपद उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

इसके अलावा वे पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और जिला मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें उज्जैन संभाग युवा मोर्चा प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई थी। साथ ही वे जल एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भी रह चुके हैं।

लगातार संगठन के लिए काम करने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का ही परिणाम है कि पार्टी ने अब उन्हें किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी और ग्रामीण स्तर पर पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी। वहीं राजू मोड़ी की नियुक्ति को नीमच भाजपा संगठन में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम के रूप में भी देखा जा रहा है।

नीमच जिले की राजनीति में यह बदलाव आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा दे सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE