BREAKING NEWS
KHABAR : सीईओ जितेन्द्र सेंगर ने की ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : लखपति दीदी योजना ने बदली जिंदगी, सुनीता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों पर रहेगी किस्मत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2026, 11:10 am
KHABAR : कुएं में मिली युवक की लाश से सनसनी, मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या की आशंका, पांच आरोपी हिरासत में, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। धमना गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,जहां एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। 


पूरा मामला बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर चौकी अंतर्गत धमना गांव का है जहां एक कुएं में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, मृतक की पहचान महेश अहिरवार के रूप में हुई है,जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल से युवक लापता था परिवार और ग्रामीणों के मुताबिक मोबाइल चोरी के शक में गांव के कुछ युवकों ने महेश के साथ बेरहमी से मारपीट की थी आशंका जताई जा रही है कि मारपीट के बाद युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया घटना की सूचना मिलते ही बमीठा थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे खजुराहो एसडीओपी मनमोहन बघेल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।


जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से सबूत जुटाने में लगी है पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है फिलहाल शव का मर्ग कायम कर राजनगर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या शक के आधार पर किसी की जान लेना अब आम बात हो गई है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE