मनासा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत मनासा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन वर्षीय बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके परिजनों से मिलाया।
थाना मनासा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमनाथ मंदिर क्षेत्र निवासी अनिल सूर्यवंशी की तीन वर्षीय पुत्री अचानक घर से कहीं चली गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी के निर्देश पर चिता फोर्स को सक्रिय किया गया। चिता फोर्स के जवान पिंकेश मोगिया एवं विनोद भाटी ने त्वरित खोजबीन कर बालिका को सुरक्षित ढूंढ निकाला और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पिता अनिल सूर्यवंशी ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।