BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2026, 1:31 pm
BIG NEWS : नीमच में महिला जन आक्रोश सम्मेलन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ का आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय ‘तपोभूमि’ में शनिवार को महिला जन आक्रोश सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े विधेयक के लोकसभा में पारित न होने को लेकर कांग्रेस और विपक्ष के खिलाफ कड़ा विरोध जताया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवंतिका जाट ने कहा कि देश की आधी आबादी यानी नारी शक्ति में सरकार बनाने और बदलने दोनों की ताकत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया है, जबकि कांग्रेस ने इस महत्वपूर्ण विधेयक को गिराकर महिलाओं का अपमान किया है।

नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कांग्रेस पर परिसीमन के मुद्दे पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह विधेयक पूरी तरह संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप था।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीना जायसवाल ने इसे महिलाओं के अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि इस अधिनियम से महिलाओं को आरक्षण मिलने के साथ उनका सशक्तिकरण और अधिक मजबूत होता। कार्यक्रम का संचालन मंजू शर्मा ने किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE