BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2026, 2:52 pm
KHABAR : झिरन्या के बीईओ 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े, पत्नी के वेतन अनुमोदन के लिए मांगी थी रकम, लोकायुक्त इंदौर की कार्रवाई, ज्योति नगर स्थित घर से ट्रैप, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन जिले में लोकायुक्त इंदौर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झिरन्या ब्लॉक के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर प्रभात परमार्थी को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर की गई।


शिकायतकर्ता सुभाष बर्डे, निवासी अनकवाड़ी (पोस्ट बिस्टान, तहसील भगवानपुरा) ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को आवेदन देकर बताया था कि उनकी पत्नी सेवंती बर्डे शासकीय प्राथमिक विद्यालय में अतिथि शिक्षक हैं। नवंबर 2025 का वेतन अनुमोदन लंबित होने पर आरोपी प्रभात परमार्थी ने वेतन जारी कराने के बदले 2 हजार रुपए की मांग की थी।


शिकायत सत्यापन के बाद 25 अप्रैल 2026 को ट्रैप टीम गठित की गई। जैसे ही आरोपी ने अपने ज्योति नगर स्थित निवास पर रिश्वत की राशि ली, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई जारी है।


ट्रैप दल में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान सहित आरक्षक आशीष शुक्ला, रामेश्वर निगवाल, चंद्रमोहन बिष्ट, अनिल परमार और आशीष आर्य शामिल रहे। लोकायुक्त ने आमजन से अपील की है कि रिश्वत मांगने पर तुरंत शिकायत करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE