BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2026, 2:56 pm
NEWS : चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति ने धूमधाम से मनाया चित्तौड़गढ़ का स्थापना दिवस, भव्य आतिशबाजी की, संतों, वक्ताओं ने रखे विचार, रंगोली बना कर दीपदान, पुष्प अर्पण व प्रसाद वितरण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शक्ति, भक्ति, त्याग, बलिदान की केसरिया वीर भूमि चित्तौड़गढ़ के स्थापना दिवस चित्तौड़ी आठम पर चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा शुक्रवार सायं सुभाष चौक पर जय चित्तौड़, जय मेवाड़ लिखकर भव्य व विशाल रंगोली बनाई गई, दीप प्रज्वलित किये गये। जय चित्तौड़, जय मेवाड़ के नारों से गुंज उठा चित्तौड़। मेवाड़ के आराध्य एकलिंगनाथ, कालिकामाता, बाणमाता, सांवरा सेठ व महापुरूषों के चित्रों पर संतों सहित सभी संगठनों द्वारा पुष्प अर्पित कर चित्तौड़गढ़ के गौरव को याद किया गया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी कर प्रसाद वितरण किया गया।


समिति के कुलदीप पारीक ने बताया कि महामंडेश्वर संत अनुजदास महाराज, रामद्वारा के संत दिग्विजयराम महाराज, संत विनोद यति महाराज, प्रशासनिक संत हरेकृष्णा प्रभु के सानिध्य में कार्यक्रम किये गये और सभी पूज्य संतों ने चित्तौड़गढ़ के गौरवशाली इतिहास व गौ माता पर अपने विचार रखे।


समिति के अमन गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत चतरूलाल न्याति व बृजेश कुमार राठौड़ द्वारा चित्तौड़गढ़ पर कविता पाठ द्वारा की गई। कईं वक्ताओं ने अपने विचार रखे जिसमें पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, चित्तौड़ी आठम के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश नाहटा, प्रधान देवेन्द्र कुंवर, वरिष्ठ नागरिक मंच सचिव राधेश्याम आमेरिया, विहिप पूर्व विभाग अध्यक्ष डॉ. योगेश व्यास, प्रान्त गो रक्षा प्रमुख मनोज सोनी, जौहर स्मृति संस्थान के महामंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत, सिख समाज के सतपाल दुआ, मातेश्वरी गो कृपा के पुष्कर नराणिया, भाजपा महामंत्री रघु शर्मा, यशवंत पुरी आदि ने विचार व्यक्त किये और इस कार्यक्रम को और अधिक भव्य से मनाये जाने का सुझाव दिये।


इस दौरान आरएसएस, वरिष्ठ नागरिक मंच, पेंशनर समाज, व्यापार संघ, भाजपा, कांग्रेस, विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू जागरण मंच, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सद्भावना मंच, भारतीय मजदूर संघ, शिवसेना, दुर्गावाहिनी, राष्ट्रीय सेविका समिति, जौहर स्मृति संस्थान, बजरंग सेवा समिति, स्वदेशी जागरण मंच, सहकार भारती, सेवा भारती, विद्या भारती, करणी सेना, क्षत्रिय महासभा, आर्ट ऑफ लिविंग, प्रताप स्पोर्ट्स क्लब, गायत्री परिवार, एनएसयूआई, भारतीय युवा मोर्चा, युवक कांग्रेस, परशुराम सेना, सक्षम, मातृशक्ति, अम्बेडकर विचार मंच, मीरा स्मृति संस्थान, महावीर चेतना मंच, भारत विकास परिषद, किसान संघ, विरासत विकास संस्थान, लायन्स क्लब, वात्सल्य संस्थान, मातेश्वरी गो कृपा केन्द्र, महिला मोर्चा, दीनदयाल उपाध्याय मंच सहित कईं समाजों, धार्मिक, व्यापारिक, राजनैतिक, संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान ही सभी संतों ने गो सम्मान आह्वान अभियान में 27 अप्रेल को सुबह साढ़े 9 बजे सुभाष चौक से कलेक्ट्री चौराहा तक आयोजित रैली में सम्मिलित होने सहित प्रत्येक तहसील स्तर पर दिये जाने वाले ज्ञापन में अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE