चित्तौड़गढ़। विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया रिको औद्योगिक क्षेत्र में 2.25 करोड़ रुपये की लागत से 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन निर्माण की स्वीकृति जारी की गई है। यह स्वीकृति विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अनुशंसा पर अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा दी गई है।
ज्ञात हो कि चंदेरिया रिको क्षेत्र में लंबे समय से मार्बल व्यवसायियों द्वारा निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए 33 केवी जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) निर्माण की मांग की जा रही थी। इस संबंध में मार्बल व्यवसायियों ने विधायक आक्या को ज्ञापन सौंपा था।
विधायक आक्या ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को पत्र लिखकर मार्बल उद्योग को हो रही समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र ग्रिड सब स्टेशन निर्माण की स्वीकृति देने का आग्रह किया।
राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत चंदेरिया रिको क्षेत्र में 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन निर्माण को मंजूरी प्रदान की है।
स्वीकृति जारी होने पर मार्बल व्यवसायियों में खुशी की लहर है। उन्होंने विधायक आक्या के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।