गरोठ। तहसील क्षेत्र के पावटी गांव में घर-घर जनगणना जागरूकता अभियान के दौरान एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ड्यूटी के दौरान बेहोश होने पर परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पावटी गांव निवासी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिना मंगोरिया जनगणना जागरूकता अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर रही थीं। इसी दौरान तेज गर्मी के बीच उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन ने मामले की जानकारी ली है। वहीं प्रशासन ने ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों से गर्मी को देखते हुए सतर्कता बरतने, पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की है।