नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को शासकीय पीजी कॉलेज, नीमच में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम चरण का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि वे 26 से 30 अप्रैल के बीच फील्ड विजिट कर अपने-अपने क्षेत्रों में अधिकाधिक नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करें तथा अधिक से अधिक फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया को बढ़ावा देने से जनगणना कार्य अधिक पारदर्शी और सटीक बनेगा, इसलिए इसमें जनसहभागिता बढ़ाना आवश्यक है।
इस अवसर पर एसडीएम संजीव साहू, जिला परीक्षा नोडल अधिकारी चंद्रसिंह धार्वे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।