BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2026, 5:13 pm
KHABAR : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर  मंदसौर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार का विपक्ष पर हमला, कहा- विधेयक पारित नहीं होने देना महिलाओं के अधिकारों पर आघात, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। टाउन हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंदसौर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस एवं विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि संसद में इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित नहीं होने देना महिलाओं के अधिकारों पर सीधा आघात है और यह विपक्ष की नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए दुर्गा पाटीदार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे मुद्दों पर लगातार भ्रम फैलाकर महिलाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं से जुड़े अधिकारों के विरोध से भरा रहा है।

उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई ठोस और प्रभावी कदम उठाए हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान 543 लोकसभा सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वर्तमान जनसंख्या के आधार पर परिसीमन आवश्यक है। बिना परिसीमन के आरक्षण व्यवस्था लागू करना व्यावहारिक नहीं है।

इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवंतिका जाट, मीना जायसवाल, रितु नागदा, ममता एवं निलेश पाटीदार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज माहेश्वरी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE