नीमच। नगरपालिका नीमच द्वारा शहर के नालों की सफाई एवं चौड़ीकरण का कार्य कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में शनिवार से प्रारंभ कर दिया गया है।
कलेक्टर चंद्रा ने जयसिंहपुरा बड़ी पुलिया क्षेत्र से शुरू हुए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पोकलेन मशीन से किए जा रहे सफाई कार्य का अवलोकन करते हुए बस स्टैंड पुलिया, गुप्ता नर्सिंग होम और संजीवनी पुलिया के आसपास भी नालों की सफाई तेज करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नालों के दोनों ओर अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने तथा नालों का चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव और पानी के बहाव में किसी प्रकार की बाधा न आए।
इस दौरान एसडीएम संजीव साहू, नगरपालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।