BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2026, 5:24 pm
KHABAR : उज्जैन में मानसिंह राही की स्मृति में 42वां समारोह, पत्रकारिता, साहित्य और मूल्यों पर मंथन, कवियों का हुआ सम्मान, पढे़ अर्पित बोड़ाना की खबर 

Share On:-

उज्जैन। प्रखर पत्रकार, जनकवि और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मानसिंह राही की स्मृति में 42वां कार्व्याचन, व्याख्यान और सम्मान समारोह रविशंकर नगर स्थित मानसिंह राही उद्यान परिसर में मनाया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन सोसायटी फॉर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंदलाल यादव ने दिया।


उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के आयाम और प्रतिमान बदल गए हैं। नई पीढ़ी को अपनी जिम्मेदारी निभाना है। शहर भी बदल गया है। एक समय था जब यहां मिलों में तीन पालियां चलती थीं। कंठाल कभी सोता नहीं था। यह परिवर्तन का दौर है। राही ने निर्भीकता से पत्रकारिता की। यही कारण है कि आज भी उन्हें याद किया जाता है। 


प्रमुख वक्ता के रूप में दैनिक अक्षर विश्व के प्रधान संपादक सुनील जैन ने कहा कि वक्त बेशक बदला है लेकिन लोगों की उम्मीदें और आकांक्षाएं नहीं बदली। पत्रकारिता का दौर बदल गया है। अब नए संसाधनों के साथ अखबार निकल रहे हैं लेकिन विश्वसनीयता दांव पर है। राही के बिना उज्जैन की पत्रकारिता का इतिहास अधूरा है। उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया और अपने मूल्यों और स्वाभियान से समझौता नहीं किया। 


जूना अखाड़ा  के महामंडलेश्वर स्वामी शैलेषानंद ने अतीत के पन्ने पलटते हुए पुराने दिनों को याद किया। उस दौर की छात्र राजनीति और पत्रकारिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कि मनुष्य के जीवन में मर्यादा महत्वपूर्ण है। इसके विलग होकर सफलता के सूत्र नहीं अपनाए जा सकते। कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव और उज्जैन जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष उमेश सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। 


सम्मान से भावुक हुआ राही परिवार
42 साल के इतिहास में पहली बार यह अवसर आया जब किसी संस्था ने जनकवि मानसिंह राही को मरणोपरांत सम्मानित किया। कलम क्रांति साहित्य मंच की ओर से उन्हें कलम क्रांति सम्मान सुगनचंद जैन और अनिल पांचाल व अन्य ने दिया। सम्मान पाकर राही परिवार भावुक हो गया। आयोजन में उपस्थित महिलाओं की आंखें छलक उठी। संचालन कवि, पत्रकार नरेंद्र सिंह अकेला ने किया। 


कवियों को दिया राही सम्मान
आयोजन समिति की ओर से काव्यार्चन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कवियों को राही सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान पाने वालों में प्रो. अप्रतुल शुक्ल, अशोक भाटी, विक्रम विवेक, राहुल शर्मा, दिनेश अनल, नंदकिशोर पांचाल, संगीता तल्लेरा, डॉ. सीमा देवेंद्र जोशी और अमित जैन शामिल थे। इसके अलावा मां शिप्रा तैराक दल के संतोष सोलंकी, सपना माली, खुशी जायसवाल, वैष्णवी बारोड़ ,वेदास कोठार को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों का सम्मान अर्जुन सिंह राही, कमल सिंह राही,भीम सिंह राही, कृष्णा राही, गोविंद सिंह राही, मनोज त्रिवेदी, विकास गुप्ता, सचिन कासलीवाल,डॉ. महेंद्र राय,  दीपक शर्मा,दीपेश वाधवानी आदि ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE