BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2026, 6:01 pm
KHABAR : आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव मंडल बोले-बुंदेलखंड को आडंबर-पाखंड की नहीं, संविधान की धरती बनाएंगे, अर्जी-पर्ची नहीं चलेगी, पढे़ खबर 

Share On:-

पन्ना। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य और दलित पिछड़ा आदिवासी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव मंडल ने शनिवार को पन्ना दौरे के दौरान बुंदेलखंड की राजनीति में तीखे बयान दिए। उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस में विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बुंदेलखंड के गौरवशाली इतिहास के बावजूद, अब यहां अर्जी-पर्ची के नाम पर पाखंड का खेल चल रहा है।


यादव ने किसी का नाम लिए बिना बागेश्वर धाम जैसे धार्मिक आयोजनों की ओर इशारा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बुंदेलखंड को जानबूझकर आडंबर और पाखंड की धरती बनाया जा रहा है, जहां अर्जी-पर्ची निकालने वाले लोगों में अंधविश्वास फैला रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर बात करते हुए दामोदर यादव ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि 2023 में पार्टी नई होने के बावजूद, केवल 16 दिनों की तैयारी में अच्छे वोट हासिल किए थे। यादव के अनुसार, अगले विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की 90ः सीटों पर सीधा मुकाबला आजाद समाज पार्टी और भाजपा के बीच होगा, जिसमें कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं रहेगा।


इन सीटों पर सक्रियता बढ़ाई
उन्होंने यह भी बताया कि पन्ना जिले की तीनों विधानसभा सीटों दृ पन्ना, पवई और गुन्नौर दृ पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी संगठन ने अभी से सक्रियता बढ़ा दी है।


प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर कटाक्ष करते हुए यादव ने कहा कि आज गरीबों के हाथ में कटोरा थमा दिया गया है। उन्होंने संकल्प लिया कि उनकी सरकार आने पर समान शिक्षा का अधिकार लागू किया जाएगा, जिससे चपरासी और कलेक्टर का बेटा एक ही स्कूल में पढ़ सकेंगे।


विकास के नाम पर भ्रष्टाचार खत्म होगा
उन्होंने यह भी वादा किया कि जिस अस्पताल में मजदूर का इलाज होगा, वहीं विधायक और सांसद का भी उपचार किया जाएगा। उविकास के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जाएगा। ​उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या जातिगत सोच और शोषण है। आज़ाद समाज पार्टी का लक्ष्य बुंदेलखंड को श्मनुवादीश् और श्सामंतवादीश् सोच से निकाल कर संविधानवादी बनाना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE